बिहार सरकार और प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि इस भीषण गर्मी में रोड पर ड्यूटी कर रही महिला सिपाहियों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
लगातार धूप और गर्म हवाओं के कारण कई महिला सिपाही बेहोश हो रही हैं, जो चिंता का विषय है।
महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी ऐसे स्थानों पर लगाई जाए जहां छांव, पानी और आराम की उचित व्यवस्था हो। साथ ही लंबे समय तक तेज धूप में खड़े रहने से बचाने के लिए शिफ्ट सिस्टम और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
जो हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात खड़ी हैं, उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।