सुजानगढ़: देवस्थान व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सालासर बालाजी मंदिर में किए दर्शन, गौशाला में गायों को खिलाया चारा
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को जिले के सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर देश- प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी परिवार ने मंत्री कुमावत का बालाजी की प्रतिमा व दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया व पूजा अर्चना करवाई।बाद में मंत्री कुमावम ने सालासर स्थित बालाजी गौशाला संस्थान में गौशाला व्यवस्था देखी