गुमला: घर का छप्पर फाड़कर गिरी बिजली, 14 वर्षीय किशोरी झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jun 27, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के केसिपारा गांव में शनिवार की शाम करीब पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोरी सुजीता कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई। वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान अचानक मौसम बदला बादल छाए और हल्की बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे घर के छप्पर को चीरते हुए अंदर आ गई। जिसकी चपेट में सुजीता आ गई।