मांगरौल: मांगरोल नगर में भगवान श्री राम की बारात धूमधाम से मुख्य मार्गों से निकली
Mangrol, Baran | Apr 2, 2025 मांगरोल नगर में हो रही ढाई कड़ी की रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्री राम की बारात मां ब्रह्माणी मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्ग से बांण गंगा पुलिया पर होकर, आजाद चौक, कुंज चौक, छोटा बाजार, पशु चिकित्सालय से सोरती बावड़ी भगवान सतनारायण के मंदिर पर पहुंची। वहीं से भाषण लेकर वापस मुख्य मार्ग से राजमंदिर गोर्वधन नाथ पर जनकपुरी में पहुंची।