जांजगीर: कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक बैठक ली, मानसून को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों को पूर्ण रखने का दिया निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन, जलजनित रोगों की रोकथाम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति।