चकिया: गणेशपुर में कई दिनों से ठप बिजली व्यवस्था, ग्रामीण परेशान
चकिया क्षेत्र के गणेशपुर गांव में आंधी-तूफान के बाद से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है। बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल, पंखे और अन्य घरेलू उपकरण बंद पड़े हैं।भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बुधवार दोपहर 03 बजे को ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।