मखदुमपुर: कायमगंज मोहल्ले में विधवा महिला की हत्या से सनसनी, संपत्ति विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कायमगंज मोहल्ले में शनिवार देर रात 60 वर्षीय विधवा महिला मालती देवी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका स्वर्गीय छोटे लाल साव की पत्नी थीं और अपने घर में छोटी-सी दुकान चलाकर अकेले रहती थीं। आशंका है कि देर रात अज्ञात बदमाश घर में घुसे और हत्या कर दीं।उक्त जानकारी थानाध्यक्ष ने रविवार के दिन 12 बजे दिया।