सांगानेर: जयपुर एसीबी ने बेंगलुरु पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर के साथ दो हेड कांस्टेबल को ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बेंगलुरु पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर व दो हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। दरअसल एसीबी ने दहेज केस में 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते तीनों पुलिसकमियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान महिला एसआई की तबीयत बिगड़ गई। बेंगलुरु के एचएएल थाने में तैनात एसआई अनीथा,हेड कॉन्स्टेबल यतीश कुमार और हेड कॉन्स्टेबल उल्वप्पा शामिल हैं।