मिर्ज़ापुर: सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में कछवा थाना क्षेत्र की लड़की ने थाने में चार दिन बैठाने का लगाया आरोप, किया हंगामा
सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की सदर तहसील मैं लगे संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी की मौजूदगी में कछवा थाना क्षेत्र की लड़की ने कछवा थाने पर चार दिन तक बैठा रखने व प्रताड़ित व बदतमीजी करने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि ग्राम प्रधान व कछवा थाना मिलकर मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं और थाने मे मेरी सुनवाई नहीं हो रही है।