देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पत्रकार राजीव प्रताप सिंह की मृत्यु के मामले में टीम की गठित की
उत्तरकाशी में पत्रकार राजीव प्रताप सिंह की मृत्यु की मामले की पुनर्विवेचना के लिए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने डिप्टी एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। डीजीपी ने बताया कि उत्तरकाशी पुलिस को पत्रकार राजीव प्रताप सिंह के 18 सितंबर की रात से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उत्तरकाशी पुलिस ने उनकी तलाश के लिए सर्च आपरेशन शुरू किया।,