देहरादून: मर्चेंड नेवी में तैनात देहरादून का युवक सिंगापुर-चीन के बीच लापता, परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
मर्चेंड नेवी में तैनात दून का युवक सिंगापुर-चीन के बीच शिप से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। स्वजनों को युवक के लापता होने की सूचना 20 सितंबर की शाम को मिली। सूचना मिलने के बाद से परिवार परेशान है। उन्होंने जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। परिजनों ने युवक को जहाज के अंदर ही बंधक बनाने की भी संभावना जताई है.