देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया, 14.83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक तस्कर को दबोचा है। पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद अली पुत्र आबिद हुसैन (निवासी कुटला नवादा, देहरादून, उम्र 29 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14.83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।