बरेली: बरेली में बुलडोजर का कहर, 40 दुकानें और 5 मकान जमींदोज, रोते-बिलखते दिखे लोग
बरेली में मंगलवार को बुलडोजर एक्शन ने हड़कंप मचा दिया। कोहड़ापीर बाजार में नगर निगम की टीम 3 बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई शुरू कर दी। लाल निशान लगे अवैध मकान और दुकानों पर एक-एक कर बुलडोजर चला दिया गया। कार्रवाई के दौरान विरोध की कोशिश करने वाले व्यापारियों को पुलिस ने शांत करा दिया। देखते ही देखते करीब 40 दुकानें और