महसी: पिपरी मोहन में नकब लगाकर चोरों ने उड़ाई नगदी व लाखों के जेवरात, क्षेत्र में हुई दूसरी बड़ी वारदात
हरदी थाना क्षेत्र के पिपरी मोहन गांव में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने प्रेम नारायण के घर में नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित के मुताबिक चोर 2.75 लाख रुपये नकद, सोने की झुमकी, चांदी की तीन जोड़ी पायल सहित लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान चुरा ले गए हैं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।