बारा: इरादतगंज ओवर ब्रिज पर सड़क में आई दरार में फंसकर गिरे बाइक सवार, महिला समेत 2 लोग हुए घायल
Bara, Allahabad | Oct 29, 2024 घटना प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर क्षेत्र के इरादतगंज ओवर ब्रिज की है,जहां पर आज मंगलवार को प्रयागराज की ओर से घूरपुर की ओर जा रहा बाइक सवार सड़क के बीच में आई दरार में फंसकर गिर गया,इस दौरान बाइक पर बैठी महिला तथा बाइक चला रहा व्यक्ति घायल हो गए,मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है,जहां पर व्यक्ति की हालत गंभीर है।