लाडपुरा: कोटा में लग्जरी लाइफ के शौकीन दो चोर गिरफ्तार, सेल्समैन बनकर करते थे रेकी, अजमेर-बारां समेत कई जिलों में फैला था गिरोह
Ladpura, Kota | Apr 6, 2026 कोटा पुलिस ने शहर में बढ़ती नकबजनी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लग्जरी लाइफ जीने और अपने शौक पूरे करने के लिए सुनसान घरों को निशाना बनाते थे। पुलिस एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने महज कुछ दिनों में इस मामले का खुलासा कर दिया।