गुमला: पत्थर से टकराकर ऑटो पलटा, चार घायल, एक की हालत गंभीर
Gumla, Gumla | May 8, 2026 बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर के पास गुरुवार की रात एक ऑटो पलटने से चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेतरा नवाटोली निवासी 38 वर्षीय नीतीश मिंज समेत गांव के चार लोग ऑटो से किसी काम से कोनबीर गए थे।