लखनऊ के मोहनलालगंज ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय कनकहा-1 में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अभिभावक मौजूद रहे।