औरैया: मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल खातों के दो संचालकों को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल खातों का संचालन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी साइबर अपराधियों को अपने बैंक खातों के माध्यम से अवैध धनराशि के लेन-देन में सहयोग करते पाए गए। सोमवार की सुबह 10 बजे पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवा