चौथम: चौथम पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलरिया गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फै्ट्री का उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने गुरुवार की