गुमला: जमीन विवाद में विधवा महिला से मारपीट का आरोप, बीच-बचाव करने आए व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती।
Gumla, Gumla | Jun 8, 2026 गुमला। गुमला थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पुरानाटोली निवासी रेखा देवी ने अपने भैसूर बलराम महतो एवं उनके परिवार के सदस्यों पर जमीन हड़पने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। रेखा देवी ने बताया कि 5 जून को वह घर के बाहर बैठी थीं, तभी उनके भैसूर और परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे।