गुना नगर: नीट परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण कर कैमरे कंट्रोल रूम व्यवस्था परखी
गुना शहर में 5 केंद्रो पर 21 जून को नीट परीक्षा होगी। 20 जून को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नानाखेड़ी और अन्य केंद्रो का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कंट्रोल रूम सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा और आवेदकों के लिए व्यवस्थाओं को परखा, पूरी तैयारी समय पूर्व करने के निर्देश दिए। कहा, नीट परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नही होगी सतर्क और अलर्ट रहे।