चांदवा: बरैनी टोला में महुआ चुनने को लेकर विवाद, आधा दर्जन लोगों की मारपीट, मामला दर्ज
चंदवा थाना क्षेत्र के बरैनी टोला मे शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे महुआ चुनने को लेकर हुए विवाद व मार पीट में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए।घटना के बाद सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।थाना मे शुक्रवार ढाई बजे आवेदन दिया गया।