चांदवा: जेठुआ टोला में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदर में हुआ पोस्टमार्टम
चंदवा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी के जेठूआ टोला में बीती रात एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान राखी कुमारी (18 वर्ष) पिता स्व0 पुसन भुईयां के रूप में हुई है। इस संबंध में परिजनों ने गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे सदर अस्पताल मे जानकारी दी।