ओबरा: डाला सेक्टर बी में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल
सोनभद के चोपन थाना क्षेत्र के डाला सेक्टर बी में दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।