चकिया: चकिया के पितपुर में कटहल के पेड़ों को लेकर विवाद, दो पक्षों के बीच हुई मारपीट
चकिया थाना के पितपुर गांव में सोमवार को दो कटहल के पेड़ों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने बताया मामले में अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।