महोबा: महोबा के खरेला कस्बे के पास नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Aug 2, 2026 कुलपहाड़ कस्बा निवासी 30 वर्षीय महेश पुत्र जुगल बाइक में सवार होकर मुस्कुरा से वापस लौट रहा था। तभी खरेला कस्बे के पास तेज रफ्तार बाइक नील गाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल का उपचार किया जा रहा है।