बिंदकी: पहुर तिराहे के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर जीजा-साले हुए घायल, साला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत पहुर तिराहे के समीप रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर हरिशंकर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर गोधौली थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर तथा उसके जीजा रामबाबू उम्र 42 वर्ष निवासी सुजावलपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर घायल हो गए। जिसमें साला का एक पैर फैक्चर हो गया जिसे रेफर किया गया।