गोविंदगढ़: न्याना गांव में युवक ने चाकू से कटा किशोरी का गला, पिता ने दर्ज करवाया मामला
गांव न्याना में युवक ने किशोरी का गला रेतने का मामला सामने आया है। थाने के हेड कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता कासम ने मामला दर्ज करवाया है की उसकी बेटी और बेटा बरामदे में सो रहे थे तभी गांव का मुबारिक आया और उसका मुंह दबा कर गला चाकू से काट दिया। जिसके बाद उसे गोविंदगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया फिर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।