पट्टी: कोठियार गांव में गुमटी में आग लगने से करीब ₹50 हजार का सामान जलकर हुआ राख, पुलिस कर रही जांच
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव में बीते शनिवार को एक गुमटी में आग लगने से करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गुमटी संचालिका बबना देवी, जो अपने पति की मृत्यु के बाद इसी दुकान से अपना जीवन यापन कर रही थीं, ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बबना देवी के अनुसार, शनिवार उनकी तबीयत खराब हो गई थी और वह दवा लेने पट्टी ग