सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाइक और ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
Sasni, Hathras | Jul 29, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के चौपाल सागर के पास बाइक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे आगरा जिले के पाया क्षेत्र के रहनेवाले सैयद फारूक पुत्र अख्तर अब्बासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस घायल व्यक्ति को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया।