कटघोरा: दिव्य दरबार के बाद बागेश्वर धाम सरकार हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, गूंजे जयकारे
Katghora, Korba | Mar 30, 2026 दिव्य दरबार के दूसरे दिन की सफल समाप्ति के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अचानक कटघोरा स्थित सुप्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचना क्षेत्र में आस्था का बड़ा केंद्र बन गया। जैसे ही उनके आगमन की सूचना फैली, हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े और पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर हो गया।