कोचस: एनएच-319 पर बहटुटिया मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
Kochas, Rohtas | Apr 28, 2026 एनएच-319 पर बहटुटिया मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल को पहले कोचस के सीएचसी में भर्ती कराया गया, फिर हालत गंभीर होने पर सासाराम और बाद में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।