सहारनपुर: सिविल कोर्ट में युवक से मारपीट, लापता युवती को ले जाने के शक में युवक की पिटाई, घटना का वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर के सिविल कोर्ट परिसर में लापता युवती के मामले को लेकर जमकर हंगामा हो गया। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के परिजनों ने उस युवक के साथ मारपीट कर दी, जिस पर उन्हें युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह है। घटना मस्जिद गेट के बाहर हुई, जहां देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे और अफरा-तफरी मच गई।