मैहर: बहेली गांव के आदिवासी बदेरा थाना पहुंचे, दर्ज मामला वापस लेने की मांग की
मैहर जिले के बहेली गांव के आदिवासी समुदाय के लोग अपनी मांगों को लेकर बदेरा थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने थाने में दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मामला वापस नहीं लिया गया तो वे प्रतिमा तोड़ने के आरोप में डीएफओ (DFO) के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेंगे।