मतगणना से पहले पुलिस ने शहर में किया फ्लैग मार्च। विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर शहर में शांति और सुरक्षा बनाएं रखने के उद्देश्य से गुरुवार को शिकारपुर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। अपर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्च में एसआई राजेश कुमार, सोनू कुमार, दिनेश राय आदि शामिल रहे।