गोरखपुर: पैडलेगंज बुद्ध विहार गेट से कैंट थाने तक नाले के सफाई कार्य का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
नगर आयुक्त द्वारा पैडलेगंज बुद्ध विहार गेट से कैंट थाने तक के बड़े नाले की सफाई का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा,अधिशासी अभियंता अशोक भाटी,जोन संख्या 2 के जोनल अधिकारी,सफाई निरीक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे। नगर आयुक्त द्वारा सर्वप्रथम बुद्ध विहार गेट के पूरब साइड रामगढ़ ताल में जाने वाले नाले के सफाई का निरीक्षण किया गया।