रघुराजनगर नगरी: कोलगवां थाना क्षेत्र में महिला से शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मेडिकल के बाद कोर्ट में करेगी पेश
कोलगवां थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक युवक एक महिला से अरसे से शारीरिक शोषण कर रहा था । तंग आकर महिला ने युवक मनीष साकेत के खिलाफ कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस मामला कायम कर आरोपी मनीष को गांव जाकर गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और बुधवार शाम 5 बजे पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है ।