बरियारपुर: सहयोग शिविर में कमिश्नर ने आवास लाभुकों को आवास की चाबी सौंपी
मंगलवार को महुली पंचायत के आदर्श ग्राम टीका रामपुर में मुखिया संगीता कुमारी एवं बीडीओ के अगुवाई में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा पहुंचे तथा शिविर का जायजा लिया एवं आवास लाभुक सहित अन्य लाभुकों के बीच स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया। मौके पर जिला से लेकर प्रखंड स्तरीय प्रखंड के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।