गड़हनी: गड़हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बनाया गया हिटवेव वार्ड
गर्मी को देखते हुए गड़हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 6 बेड का एक हिटवेव वार्ड बनाया गया है जिससे रोगियों को इलाज किया जा सके। इस वार्ड में इलाज करने को लेकर ऑक्सीजन, आईस,दवा सहित समुचित व्यस्था रखी है है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार ने दिया और कहा कि पहले ही इसकी तैयारी कर ली है जिससे आए रोगियों को कोई दिक्कत न हो।