नारायणपुर: नारायणपुर में आधी रात कंटेनर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
नारायणपुर|तालवृक्ष के पास गुरुवार तड़के करीब 1 बजे अलवर से अजमेरी-शाहपुरा जा रहे कंटेनर RJ02GC 6443 में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी। चालक मनीष कुमार ने आग का आभास होते ही वाहन को सड़क किनारे रोककर खुद को सुरक्षित बाहर निकाला।