गुलाना: तिंगजपुर के जंगल में आठ किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी, सलसलाई थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम तिंगजपुर के जंगल में चोरों ने आठ किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल की केबल और डोरी चोरी कर ली। घटना बुधवार रात की है। गुरुवार दोपहर 2 बजे ग्रामीणों ने सलसलाई थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया। किसान संतोष वर्मा और संजय जैन ने बताया कि खेतों में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर लगी मोटर की केबल को चोर