संपतचक: बकाया राशि के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
19 जून 2026: राजधानी पटना के पचरुखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खरफर गांव में बकाया राशि के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार देर रात कथित तौर पर पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान खरफर गांव निवासी 45 वर्षीय रानी देवी के रूप में की गई है।