लोहरदगा: लोहरदगा पहुंचे कांग्रेस जिला प्रभारी आलोक कुमार दूबे, संगठन विस्तार एवं मतदाता पुनरीक्षण पर हुई अहम बैठक
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी आलोक कुमार दूबे प्रभारी बनने के बाद पहली बार रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे लोहरदगा पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखेर भगत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।