मथुरा: बिजली कटौती से परेशान सदर बाजार के लोगों ने रोड पर लगाया जाम, पूरी रात बिजली संकट गहराया
शहर मथुरा में भीषण गर्मी और आंधी तूफान के चलते मंगलवार रात शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ढप हो गई क्षेत्रीय लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी सदर बाजार सहित कई इलाकों में पिछले दो दिन से विद्युत आपूर्ति ने होने से परेशान लोगों ने मंगलवार की रात 11:30 बजे मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया आरोप है कि विभाग विद्युत बिल पर जोर दे रहा है ना की आपूर्ति पर