बरवाला: चैत्र नवरात्र में ₹4256637 का आया चढ़ावा, रामनवमी को भी आया चढ़ावा: डीसी
सोमवार को दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए पंचकूला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि चैत्र नवरात्र मेले में श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका मंदिर व चंडी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 42 लाख 56 हजार 637 रूपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की। माता मनसा देवी मंदिर में 1 लाख 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 33 ला