बरवाला: बेहड गांव के पास खेतों में लगी आग, किसानों की फसल जलकर राख
गांव बेहड के नजदीक खेतों में आग लगने से करीब दो एकड़ में खड़ी किसानों की फसल, पशुओं के लिए रखा गया चारा और सफेदा के पेड़ जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के 10 मिनट में फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गई।