सरधना: कांवड़ पटरी मार्ग पर शिवमय माहौल, हर हर महादेव के जयघोष के साथ गुजरने लगे कांवड़िया, DM और SSP खुद देख रहे सभी व्यवस्थाएं
सरधना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर केसरिया वस्त्र घरे कांवड़ियों की टोलियां बम बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालयों की ओर बढ़ने लगी हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या से पूरा मार्ग भक्ति और उत्साह से सराबोर दिखाई दे रहा है। इस समय सबसे अधिक संख्या राजस्थान से आने वाले कांवड़ियों की है।