मढ़ौरा: बहुआरापट्टी में आयोजित हुआ सहयोग शिविर
प्रखंड के बहुआरापट्टी में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के दर्जनो मामले का निपटारा मौके पर अधिकारियों ने किया। मंगलवार की दोपहर बारह बजे मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी ने बताया कि बहुआरापट्टी में बिहार सरकार के माध्यम से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है जहां दो दर्जन से अधिक मामले का निपटारा मौके पर किया गया।