शाजापुर: भीलवाडिय़ा गौशाला संचालक के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण, कहा हमें बेघर करना चाहता है संचालक, एसडीएम को दिया ज्ञापन
शाजापुर: गौशाला संचालक पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। मंगलवार को ग्राम भीलवाडिय़ा के दर्जनों महिला और पुरूष कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और बताया कि उन्हे ग्राम पंचायत के द्वारा करीब 25 वर्ष पूर्व आवासीय पट्टा दिया था।